एशिया कप 2022 : रविवार को होगा भारत बनाम पाकिस्तान का मैच

खेल समाचार : एशिया कप से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप सीजन मैच में पाकिस्तान की टीम ने हांगकांग को 155 रन से हरा दिया हैं और टॉप चार में जगह बना ली हैं। वहीं भारत की टीम पहले से ही टॉप चार में पहुंची हुई हैं। 

खबर के अनुसार कल यानि की रविवार को एकबार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। बता दे की इससे पहले 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमे टीम इंडिया को 5 विकेट से जीत मिली थी।

एशिया कप के ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान की टीम ने सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं ग्रुप बी से अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीम टॉप चार में पहुंची हैं। इन चार टीमों में भारत और अफगानिस्तान की टीम अबतक एक भी मैच नहीं हारी हैं।

एशिया कप टॉप-4 का शेड्यूल। 

3 सितंबर 2022 : अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका। 

4 सितंबर 2022 : भारत बनाम पाकिस्तान। 

6 सितंबर 2022 : भारत बनाम श्रीलंका। 

7 सितंबर 2022 :  पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान। 

8 सितंबर 2022 : भारत बनाम अफगानिस्तान। 

9 सितंबर 2022 : श्रीलंका बनाम पाकिस्तान। 

0 comments:

Post a Comment