गया, भोजपुर, औरंगाबाद और जहानाबाद में ठनका गिरने से 11 लोगों की मौत

न्यूज डेस्क: बिहार में ठनका से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को बिहार के गया, भोजपुर, औरंगाबाद और जहानाबाद में ठनका गिरने से 11 लोगों की मौत हुई हैं। इससे इन जिलों में हड़कंप मच गया हैं।

खबर के अनुसार शुक्रवार को गया जिले में ठनका से तीन बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हुई हैं। जबकि भोजपुर, औरंगाबाद और जहानाबाद में ठनका से दो-दो लोगों की मौत हुई हैं। इसतरह से बिहार में ठनका ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं। 

आपको बता दें की पिछले 48 घंटों के अंदर बिहार के अलग-अलग जिलों में कुछ 25 लोगों ने ठनका से अपनी जान गवाई हैं। इसलिए अगर आप बिहार में रहते हैं तो आप खराब मौसम के दौरान घर से बाहर ना निकले और बड़े पेड़ पौधें से दूर रहें। 

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से हुई मौत पर दुख जताया है। साथ ही साथ मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख अनुग्रह अनुदान राशि देने का निर्देश दिए हैं। वहीं लोगों से बारिश के समय सावधानी बरतने की अपील की हैं। 

0 comments:

Post a Comment