अक्टूबर : लखनऊ, पटना, रांची समेत देशभर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक

न्यूज डेस्क: बैंक में अगर कोई काम हैं तो आप फटाफट अपने काम को निपटा लें। क्यों की अक्टूबर महीने में लखनऊ, पटना, रांची समेत देशभर में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसको लेकर भारतीय रिजर्ब बैंक ने अपने वेबसाइट पर छुट्टिओं की लिस्ट जारी कर दी हैं। 

हालांकि छुट्टी के दौरान आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। बैंक के अधिकारियों की माने तो एटीएम में पैसों की राशि भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहेगी। वहीं ऑनलाइन के द्वारा पैसों की लेन-देन पहले की तरह होती रहेगी। इसमें किसी तरह के कोई रूकावट नहीं आएंगे।

अक्टूबर महीने में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक?

1 अक्टूबर 2022 : गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर 2022 : रविवार और गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी।

3 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (महाअष्टमी) अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

4 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा/दशहरा (महानवमी) अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

5 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी) के कारण बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर  2022 : दुर्गा पूजा (दशईं) गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर 2022 : दुर्गा पूजा (दशईं) (गंगटोक)

8 अक्टूबर 2022:  दूसरे शनिवार की छुट्टी।

9 अक्टूबर 2022 : रविवार की छुट्टी।

13 अक्टूबर 2022 : करवा चौथ। (शिमला) में बैंक बंद।

14 अक्टूबर 2022 : ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के जन्मदिन के बाद का शुक्रवार को जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।

16 अक्टूबर 2022: रविवार की छुट्टी।

18 अक्टूबर 2022 : कटि बिहू गुवाहाटी में बैंक बंद। 

22 अक्टूबर 2022 : चौथा शनिवार की छुट्टी।

23 अक्टूबर 2022 : रविवार की छुट्टी।

24 अक्टूबर 2022 : दीपावली (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।

25 अक्टूबर 2022 : लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा (गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बैंक बंद)

26 अक्टूबर 2022 : गोवर्धन पूजा, भाई दूज (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद)

27 अक्टूबर 2022 :  भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती /  निंगोल चकौबा (गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद)

30 अक्टूबर 2022 : रविवार की छुट्टी।

31 अक्टूबर 2022 : सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (अहमदाबाद, पटना और रांची में बैंक बंद)

नोट : छुट्टियों की ये लिस्ट RBI की वेबसाइट से ली गई हैं।

0 comments:

Post a Comment