खबर के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए की बिहार में शिक्षकों के खाली पदों को जल्द भरा जाए। सीएम के इस आदेश से साफ हो गया हैं की बिहार में टीचरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
आपको बता दें की छह चरण में शिक्षकों की नियुक्ति के बाद भी बिहार में टीचर के करीब डेढ़ लाख पद रिक्त हैं। विभाग ने सभी जिलों से इसकी पूरी जानकारी देने के लिए कहा हैं। जल्द ही खाली पड़े पदों की सूचि जारी किया जा सकता हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार खाली पड़े पदों के अनुसार टीचरों की बहाली करें और जल्द से जल्द सभी खाली पड़े पदों को भरें।

0 comments:
Post a Comment