हैदराबाद में 23 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए हैदराबाद में 23 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने 23 महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होनी चाहिए।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 39 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के आधार पर होगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) के वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://www.tspsc.gov.in

वेतनमान : 51320–127310/-रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : हैदराबाद, तेलंगाना।

0 comments:

Post a Comment