खबर के अनुसार साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने पितृपक्ष मेला को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर तैयारी की है। साथ ही साथ बिजली की किसी प्रकार की समस्या को तुरंत दूर करने के लिए शहर में कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है।
आपको बता दें की मेला के लिए गया को 90-100 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इससे मेला क्षेत्र सहित पूरा शहर जगमग होगा और बिजली की किल्लत का सामना करना नहीं पड़ेगा। गया शहर को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
कंपनी के कहा है की अगर मेला के दौरान कहीं प्राकृतिक आपदा होती हैं तो बिजली संबंधी कोई समस्या ना हो इसके लिए एक दो मोबाइल वाहन तैयार रहेगा। 15 मिनट के अंदर ट्रांसफार्मर, अभियंता, लाइनमैन किसी भी स्थान पर उपलब्ध हो जायेंगे।

0 comments:
Post a Comment