खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पांच हजार पद सहकारिता क्षेत्र के बैंकों में भरे जाएंगे और बाकी 20 हजार पद प्रारंभिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) में भरे जाएंगे। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
आपको बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश के सभी सहकारिता क्षेत्र के बैंकों में खाली पड़े लिपिक, कैशियर, कनिष्ठ शाखा प्रबंधक के अलावा चतुर्थ श्रेणी के पद भरे जाएंगे। इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा पैक्स को कारोबारी गतिविधियों से जोड़ने की योजना तैयार की जा रही हैं। लेकिन प्रदेश में पैक्सों पर सचिव और आंकिक (लिपिक) के करीब 20 हजार पद खाली हैं। जल्द ही इन पदों को भरा जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment