पटना, बक्सर, सीवान, पूर्णिया समेत 38 जिलों में निकाले राशन कार्ड

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, बक्सर, सीवान, पूर्णिया समेत 38 जिलों में आप ऑनलाइन के द्वारा राशन कार्ड निकाल सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने राशन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं।

खबर के अनुसार अगर किसी व्यक्ति का राशन कार्ड खो जाता हैं तो वो बिहार खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा अपना राशन कार्ड निकाल सकते हैं और इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

आपको बता दें की बिहार में गरीब वर्ग के लोगों के लिए सरकार के द्वारा राशन कार्ड जारी किया जाता हैं। इस राशन कार्ड की सहायता से सस्ती दरों पर अनाज, तेल आदि उपलब्ध कराये जाते हैं। इसलिए गरीब वर्ग के लोग राशन कार्ड बनवा सकते हैं। 

ऐसे निकाले राशन कार्ड। 

1 .ऑनलाइन राशन कार्ड निकालने के लिए आप वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in/ पर विजिट करें। 

2 .इसके बाद RC Details पर क्लिक करें और फिर अपना जिला सलेक्ट करें। 

3 .इसके बाद आपके जिले में जितने भी ब्लॉक होंगे उनकी सूची आ जायेगी आप अपने ब्लॉक पर क्लिक करें। 

4 .ब्लॉक में जितनी ग्राम पंचायते आती है उनकी लिस्ट आएगी, आप अपने पंचायत पर क्लिक करें। 

5 .अब राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड का टाइप, राशन कार्ड के मुखिया का नाम, पिता का नाम आदि दिखाई देगा। आप उसपर क्लिक करें और अपना राशन कार्ड डाउनलोड करें।

0 comments:

Post a Comment