खबर के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, उड़ीसा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। जिसका असर बिहार के जिलों में भी देखने को मिल सकता हैं। इससे राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
आपको बता दें की आज यानि की शुक्रवार को पटना, नालंदा, नवादा, गया, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर,सारण, सीवान, वैशाली, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज, अरवल,औरंगाबाद, रोहतास, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण में वज्रपात होने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने बिहार के इन जिलों में रहने वाले लोगों से ख़राब मौसम के दौरान घर में रहने की अपील की हैं। साथ ही साथ पेड़ या खंभे के नीचे नहीं खड़े रहने की अपील की गई है। क्यों की वज्रपात से लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment