खबर के अनुसार बिहार में एकबार फिर से मानसून का सिस्टम सक्रिय हो गया हैं। जिससे राज्य के कई जिलों में गरज के साथ झमाझम बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ जिलों में एक दो स्थान पर वज्रपात होने की भी पूरी संभावना दिखाई दे रही हैं।
आपको बता दें की आज यानि की गुरुवार को बिहार के 26 जिलों में बारिश की संभावना के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। इन जिलों में अच्छी बारिश हो सकती हैं। इसके अलावे भी राज्य के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की सम्भावना हैं।
इन जिलों में होगी झमाझम बारिश?
पटना, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास औरंगाबाद, गया, अरवल, शेखपुरा, जमुई, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, लखीसराय, मुंगेर।

0 comments:
Post a Comment