पटना-समस्तीपुर-नालंदा समेत 27 में वज्रपात के साथ होगी झमाझम बारिश

न्यूज डेस्क: मानसून ट्रफ के बिहार की ओर शिफ्ट होने से पटना-समस्तीपुर-नालंदा समेत 27 में वज्रपात के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया हैं तथा लोगों से सावधान रहने की अपील की हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के पटना और समस्तीपुर जिले में कुछ स्थान पर गरज के साथ झमाझम बारिश की शुरूआत हो गई हैं। वहीं आज शाम तक राज्य के अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।

आपको बता दें की पटना में सुबह से रुक रुककर अलग अलग इलाके में बारिश हो रही है। साथ ही साथ हवाएं भी चल रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं। वहीं तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट भी देखने को मिली हैं।

इन जिलों में वज्रपात के साथ होगी झमाझम बारिश।

पटना, समस्तीपुर, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, गया, नवादा, सहरसा, बेगूसराय,  दरभंगा,  शिवहर,  लखीसराय,शेखपुरा, मुंगेर, जमुई, सीतामढ़ी,मधुबनी और खगड़िया।

0 comments:

Post a Comment