खबर के अनुसार 25-26 सितंबर को लखनऊ सहित आस-पास के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना हैं। इन जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। सीतापुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बांदा आदि इलाकों में भी आंधी-तूफान की आशंका हैं।
वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई हैं।
आपको बता दें की इन जिलों में अलावे भी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। कुछ जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 26 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश का सिलसिला चलता रहेगा।

0 comments:
Post a Comment