खबर के अनुसार आज मानसून ट्रफ गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, जलपाईगुड़ी होते हुए पूर्व दिशा की ओर से गुजर रही हैं। इसका असर बिहार के कई जिलों में देखने को मिल सकता हैं तथा अररिया, किशनगंज और सुपौल जिले में भारी वर्षा हो सकती हैं।
वहीं पटना समेत मुजफ्फरपुर, गया, नवादा, दरभंगा, गोपालगंज, कैमूर, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल , अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, बांका, जमुई, औरंगाबाद, रोहतास, भागलपुर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण,सीतामढ़ी और शिवहर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस वक्त बिहार में मानसून का सिस्टम एकबार फिर से सक्रिय हो गया हैं। इससे राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। वहीं एक दो स्थान पर आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना दिखाई दे रही हैं।

0 comments:
Post a Comment