दरभंगा, पूर्णिया, समस्तीपुर समेत इन जिलों के किसानों को मिलेगी सब्सिडी

न्यूज डेस्क: बिहार में मखाना की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के दरभंगा, पूर्णिया, समस्तीपुर समेत कई जिलों के किसानों को मखाना की खेती के लिए सरकार के द्वारा सब्सिडी दी जाएगी। 

खबर के अनुसार मखाना विकास योजना के तहत राज्य सरकार मखाना उत्पादन को बढ़ाने के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 72,750 रुपये सब्सिडी दे रही हैं। साथ ही साथ किसानों को मखाना की उच्च प्रजाति के बीज भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

आपको बता दें की मखान की उन्नत प्रजाति के बीज की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 97 हजार रुपये की लागत आती है। इसपर किसानों को 75 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। नई प्रजाति के बीज से मखाना उत्पादन में भी काफी बढ़ोत्तरी होगी। इसके लिए किसान आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन : मखान की खेती पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसान हॉर्टिकल्चर डॉट बिहार डॉट गवर्नमेंट डॉट आइएन पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा पांच से 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले इस वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

बिहार के इन जिलों में होती हैं मखाना की सबसे ज्यादा खेती : दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार,  किशनगंज, मधुबनी, सुपौल और समस्तीपुर जिलों में मखाने की सबसे ज्यादा पैदावार होती हैं। 

0 comments:

Post a Comment