पटना, पूर्णिया, मुजफफरपुर, बांका समेत 32 जिलों में होगा ये काम

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के पटना, पूर्णिया, मुजफफरपुर, बांका समेत 32 जिलों में कालाजार को रोकने के लिए सरकार के द्वारा कालाजार उन्मूलन अभियान चलाया जायेगा। 

खबर के अनुसार बिहार सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं की आगामी पांच सितंबर से राज्य के 32 जिलों में कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत सिंथेटिक राथ्राइड दवा का छिड़काव कराये, ताकि कालाजार की समस्या को दूर किया जा सकें। 

आपको बता दें की पिछले वर्ष यानि 2021 में राज्य के 32 जिलों में कालाजार के कुल 967 मरीज मिले थे। वहीं साल 2022 में भी कालाजार के 239 मरीज मिले हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन सभी जिलों में सिंथेटिक राथ्राइड दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए हैं। 

इन जिलों में चलेगा कालाजार उन्मूलन अभियान। 

पटना, पूर्णिया, बक्सर, भागलपुर, अररिया, बांका, बेतिया, बेगूसराय, समस्तीपुर, भोजपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, जहानाबाद, खगड़िया, किशनगंज, कटिहार, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, नवादा, सहरसा, शेखपुरा, सारण, शिवहर, सिवान, सुपौल, वैशाली और नालंदा।

0 comments:

Post a Comment