बिहार में बनेंगे 9 फुट ओवरब्रिज और 8 मल्टीलेवल पार्किंग

पटना न्यूज : बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना में 9 फुट ओवरब्रिज और 8 मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी की जा रही हैं। फुट ओवरब्रिज के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार पटना स्मार्ट सिटी ने शहर में नाै स्थानों पर फुटओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव बनाया हैं। वहीं पीपीपी मोड पर ऐसी छह प्राेजेक्ट का प्लान बनाया हैं और इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया हैं। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

इन स्थानों पर बनेगा 9 फुट ओवरब्रिज: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पटना के बेली रोड में गोला रोड मोड़, आरपीएस मोड़, विश्वेश्वरैया भवन, राजेंद्रनगर टर्मिनल,  चिड़ियाघर गेट नंबर 1, शेखपुरा मोड़, विद्युत भवन, भूतनाथ क्रॉसिंग और कुम्हरार क्रॉसिंग पर फुट ओवरब्रिज बनाया जायेगा।

इन स्थानों पर बनेगा 8 मल्टीलेवल पार्किंग: बता दें की पटना के गांधी मैदान रोड, स्टेशन रोड, बुद्धमार्ग, बेली राेड, पूर्वी बोरिंग कैनाल रोड, बोरिंग रोड, एग्जीबिशन रोड और फ्रेजर रोड में 8 मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment