नवादा, गया, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा के किसानों को मिलेंगे 35,250 रुपए

न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के नवादा, गया, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा के किसानों को पान की खेती के लिए सरकार के द्वारा 35,250 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

खबर के अनुसार  बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया हैं की मगही पान की खेती करने के लिये अधिकतम 300 वर्गमीटर के लिए 70,500 रुपए की लागत निर्धारित की गई हैं। सरकार किसानों को विशेष उद्यानिकी फसल योजना के तहत सब्सिडी प्रदान करेगी। 

आपको बता दें की मगही पान की खेती करने वाले किसानों को 50 प्रतिशत तक यानी 35,250 रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके लिए नवादा, गया, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा के किसान ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन : अगर आप इस योजना का लाभ लेकर मगही पान की खेती करना चाहते हैं तो आप बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट  http://horticulture.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

आवेदन के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट, खसरा नंबर/बी1/वन पट्टे की प्रति, मोबाइल नंबर और फोटो। 

0 comments:

Post a Comment