खबर के अनुसार सरकार ने जल शक्ति मिशन के चौथे चरण में इन जिलों में गंगाजल पहुंचाने की कार्ययोजना को मंजूरी दी हैं। जल्द से जल्द इन जिलों में गंगाजल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।
आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के इन पांच जिलों के लोगों को पीने के लिए गंगाजल देने के लिए, इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली गई हैं। बहुत जल्द इन जिलों में पाइप लाइन बिछाए संबंधित कार्य शुरू किया जायेगा, इसको लेकर टेंडर जारी होगा।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के द्वारा जलशक्ति मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम चल रहा है। इसी योजना के तहत आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, उन्नाव और बलिया में लोगों के घर पीने के लिए गंगाजल की सप्लाई की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment