बिहार के पटना, पूर्णिया, नालंदा समेत 38 जिलों में निकालें लगान रसीद

न्यूज डेस्क: बिहार में सभी व्यक्ति को अपने जमीन या खेत का लगान जमा करना होता हैं। लगान जमा करने के बाद बिहार सरकार उसे रसीद देती हैं जिसका इस्तेमाल आप सभी तरह के सरकारी योजना में कर सकते हैं या फिर बिजली, पानी या गैस कनेक्शन लेने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यहां तक की अगर आप बिहार में जमीन की खरीद बिक्री करते हैं तो इस दौरान भी आपको लगान रसीद की ज़रूरत होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लगान रसीद निकालने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं।

आपको बता दें की अब आप बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा जमीन का लगान जमा कर सकते हैं। साथ ही साथ रसीद को डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

ऐसे निकालें लगान रसीद : बिहार के पटना, पूर्णिया, नालंदा समेत 38 जिलों में लगान रसीद निकालने के लिए आपको वेबसाइट http://www.bhulagan.bihar.gov.in/citizen/search.aspx पर जाना होगा और जमीन की पूरी डिटेल्स भरने के बाद ऑनलाइन के द्वारा लगान जमा करना होगा। इसके बाद आप रसीद को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment