न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को योगी सरकार बड़े स्तर पर विकसित करने जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ को 'उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र' के पूरी में विकसित किया जायेगा। इससे यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव समेत 6 जिलों के लोगों की चांदी होगी।
खबर के अनुसार 'उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र' में यूपी के लखनऊ का पूरा क्षेत्र, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी कानपुर नगर व कानपुर देहात जिलों को शामिल किया जायेगा। इन जिलों में हाईटेक टाउनशिप बनाये जाएंगे और शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जायेगा।
हालांकि सरकार की ओर से ये साफ नहीं किया गया है की 'उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र' में किन-किन जिलों को शामिल किया जायेगा। लेकिन सरकार ने इसको लेकर अधिकारियों को पूरी योजना तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। एक सप्ताह के अंदर पूरी योजना तैयार हो जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ और आस पास के जिलों को एक साथ मिलाकर 'उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र' बनाने से इन इलाकों में निवेश के अवसर बढ़ेंगे। बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां यहां आएगी, इससे इन इलाकों में औद्योगिक विकास होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

0 comments:
Post a Comment