खबर के अनुसार बिहार सरकार ने राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। वहीं फर्जी राशन कार्ड से बचने के लिए बिहार में स्मार्ट राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही हैं। वहीं फर्जी राशन कार्ड को रद्द किया जा रहा हैं।
अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं और आप गरीब वर्ग की श्रेणी में आते हैं तो आप राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन के द्वारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने के 28 दिन के बाद आपके घर पर राशन कार्ड बनकर आ जायेगा।
ऐसे करें अप्लाई : बिहार में राशन कार्ड बनाने के लिए http://164.100.130.240/Login.aspx पर जा कर नीचे यूजर मैनुएल को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।
आवेदन के लिए दस्तावेज : परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, फोटो और मोबाइल नंबर।

0 comments:
Post a Comment