बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश, पटना-पूर्णिया समेत 16 जिलों में अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश होने की संभावना हैं। वहीं मौसम विभाग ने पटना-पूर्णिया समेत 16 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। 

खबर के अनुसार मानसून ट्रफ अमृतसर, रोहतक, बरेली, पटना, वाराणसी, उत्तरी बांग्लादेश व असम होते हुए होते हुए नागालैंड की ओर गुजर रहा है। जिसके कारण बिहार के 16 जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। 

वहीं सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया व कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी किया गया हैं। मौसम विभाग ने लोगों से ख़राब मौसम के दौरान घर में रहने की अपील की हैं। क्यों की 24 घंटे के अंदर बिहार में वज्रपात से सात लोगों की जान गई हैं। 

मौसम विभाग ने वज्रपात को ध्यान में रखते हुए  वर्षा के दौरान पेड़ के नीचे नहीं जाने तथा जल्‍द से जल्‍द पक्‍के छत के नीचे जाने की सलाह दी हैं। ताकि लोगों को किसी तरह के नुकसान का सामना करना ना पड़े। इसलिए आप इन बातों का ध्यान रखें।

0 comments:

Post a Comment