लखनऊ, बाराबंकी, देवरिया, गोरखपुर से लेकर झांसी तक होगी बारिश

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यूपी के कई जिलों में मानसून का सिस्टम सक्रिय हो गया हैं। जिसके कारण लखनऊ, बाराबंकी, देवरिया, गोरखपुर से लेकर झांसी तक बारिश होने के आसार हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बाराबंकी समेत  41 जिलों में बारिश हो सकती हैं। इन जिलों में कुछ स्थान पर आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से घर में रहने की अपील की हैं। 

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना?

आज और कल बस्ती, बरेली, बहराइच, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर और शाहजहांपुर में भारी बारिश होने की संभावना हैं। 

यूपी के इन जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की होगी बारिश?

लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर,  आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर नगर।

0 comments:

Post a Comment