खबर के अनुसार तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में मॉडल हॉस्पिटल शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि 500 करोड़ की लागत से यहां जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। जिससे गोपालगंज के लोग अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मॉडर्न हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा की लगभग 33 करोड़ की लागत से मॉडर्न हॉस्पिटल में 100 बेड, 10 ICU बेड बनाया जायेगा। दो साल के अंदर ये बन कर तैयार हो जाएगा।
आपको बता दें की तेजस्वी यादव ने थावे में मेडिकल कॉलेज बनाने की भी घोषणा की है। इस घोषणा से गोपालगंज जिले के लोगों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं। क्यों की इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण होने से यहां के लोगों को काफी फायदा होगा।

0 comments:
Post a Comment