मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज समेत पांच जिलों में ठनका से 6 लोगों की मौत

न्यूज डेस्क: बिहार में मानसून का सिस्टन एक्टिव होने के बाद राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात हो रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज समेत पांच जिलों में ठनका गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई हैं। 

खबर के अनुसार गोपालगंज जिले में वज्रपात की चपेट में आने से एनएचएआई के चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि बिहार के खगड़िया, वैशाली, समस्तीपुर व मुजफ्फर के एक-एक व्यक्ति की मौत ठनका की चपेट में आने से हुई हैं।

बता दें की मुजफ्फरपुर में औराई थाना की जनार पंचायत के जीवाजोर गांव के चौर में शनिवार को ठनका गिरने से एक युवक की मौत की खबर हैं। वहीं  खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के दहमा खैरी खुटहा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर बहियार में ठनका से एक व्यक्ति की जान गई हैं। 

समस्तीपुर के वारिसनगर में शनिवार को वज्रपात गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी हैं। वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र की सिरसा बिरन पंचायत के वफापुर शर्मा गांव में ठनका की चपेट में आने से मनोहर महतो की पत्नी सुगापति देवी (53) की मौत हो गई हैं।

0 comments:

Post a Comment