पटना, बक्सर, भोजपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में 5000 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के पटना, बक्सर, भोजपुर, पूर्णिया समेत सभी जिलों में 5000 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार राज्य के जिला अस्पतालों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए पांच हजार पदों पर नई नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मियों की कमी को दूर किया जायेगा। 

आपको बता दें की इन पदों पर भर्ती को लेकर विभाग के द्वारा बिहार तकनीकी सेवा चयन आयोग और बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद को अनुशंसा भेजी जाएगी। जल्द ही चरण आयोग के द्वारा भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता हैं।

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के द्वारा 1511 सीनियर रेजीडेंट और 1140 जूनियर रेजीडेंट की नियुक्ति की जाएगी। जबकि बिहार तकनीकी सेवा चयन आयोग के द्वारा 1096 शल्य कक्ष सहायक (ओटी असिस्टेंट), 803 एक्स-रे तकनीशियन और 163 ईसीजी तकनीशियन की भर्ती की जाएगी। इसके अलावे ड्रेसर, फिजियोथेरेपिस्ट व अन्य पारा मेडिकल स्टाफ के पद भी भरे जाएंगे। 

0 comments:

Post a Comment