गोरखपुर शहर में शामिल होंगे दो सौ नए गांव, यहां देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार के द्वारा गोरखपुर शहर को बड़े स्तर पर विकसित किया जा रहा हैं। इसी बीच ऐसी खबर हैं की गोरखपुर शहर में इस बार करीब दो सौ नए गांवों को शामिल किया जायेगा।

खबर के अनुसार गोरखपुर में नए गांव शामिल करने से गोरखपुर नगर निगम का दायरा बढ़ेगा। जो भी गांव गोरखपुर नगर निगम में आएगा। उन गांवों को शहरीकरण किया जायेगा। साथ ही साथ इन गांवों में शहरों वाली सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

आपको बता दें की इन गांवों के नगर निगम में शामिल होने के बाद गोरखपुर महानगर की आबादी 20 लाख से ज्यादा हो जाएगी। साथ ही साथ नगर निगम का क्षेत्रफल भी बढ़कर 650 वर्ग किलोमीटर का हो जायेगा। वहीं वार्डों की संख्या भी बढ़ जाएगी।

साल 2020 में गोरखपुर नगर निगम में 32 गांवों को शामिल किया गया था। इस बार चरगांवा, भटहट, कैंपियरगंज, जंगल कौड़िया, पिपरौली, पिपराइच के कई गांवों को गोरखपुर नगर निगम में शामिल करने की तैयारी की जा रही हैं। नगर निगम में शामिल होने के बाद इन गांवों में रहने वाले नागरिक की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

0 comments:

Post a Comment