पटना, बक्सर, भागलपुर समेत सभी जिलों के किसानों को मिलेगा 50% अनुदान

न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, बक्सर, भागलपुर समेत सभी जिलों के किसानों को सरकार के द्वारा 50% का अनुदान दिया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई अपनाने वाले सभी कृषकों को मल्चिंग विधि से खेती पर सरकार के द्वारा 50% अनुदान दिया जायेगा। इसका लाभ उठाने के लिए राज्य के किसान आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें की बिहार के अलग-अलग जिलों में अभी तक कई किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है और किसानों को लगातार इस योजना से जुड़कर ड्रिप सिंचाई के अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं ताकि किसान इसका लाभ उठा सकें। 

ऐसे करें आवेदन : ड्रिप सिंचाई पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किसान  बिहार कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। वहीं इस योजना से जुड़ने के लिये जिले के सहायक निदेशक, उद्यान से भी संपर्क कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment