लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ समेत सभी जिलों में आंगनबाड़ी के 52000 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ समेत सभी जिलों में आंगनबाड़ी के 52000 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द भर्ती के संदर्भ में कोई नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी के  कुल एक लाख 89 हजार 836 पद सृजित हैं। लेकिन सेवानिवृत्ति, देहांत और अन्य कारणों की वजह से राज्य के अलग-अलग जिलों में करीब 52000 पद खाली हैं। इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।

आपको बता दें की अगले एक से दो महीने के अंदर इन पदों को भर लिया जायेगा। दरअसल बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा। 

योग्यता : आंगनबाड़ी के इन पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं पास निर्धारित की जाएगी।

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर चयन करे लिए कोई एग्जाम नहीं होगा। बल्कि आवेदन के योग्यता के अनुसार सीधी भर्ती की जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://balvikasup.gov.in/

0 comments:

Post a Comment