खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन (यूपीएससीआर) में लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, कानपुर नगर व कानपुर देहात को शामिल करने का प्रस्ताव था। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इसमें सीतापुर जिले को भी शामिल किया गया हैं।
आपको बता दें की यूपी के लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर समेत 7 जिले वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस होंगे। इन जिलों में बड़ी-बड़ी कंपनियों को स्थापित किया जायेगा। साथ ही साथ वर्ल्ड क्लास टाउनशिप भी बनाये जाएंगे। इन जिलों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नए औद्योगिक क्षेत्र भी गठित होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के तर्ज पर लखनऊ-यूपीएससीआर विकसित किया जायेगा। इन सभी सात जिलों में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, वर्ल्ड क्लास रोड और मेट्रो सेवाओं का भी विस्तार होगा। आपको बता दें की इसका डीपीआर तैयार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय टेंडर निकाला जाएगा।

0 comments:
Post a Comment