खबर के अनुसार वाणिज्य विभाग की टीम ने गया, औरंगाबाद, भभुआ, सासाराम, नवादा और जहानाबाद के एक-एक कारोबारी के यहां छापा मारा। जिससे इन जिलों में हड़कंप मच गया। बता दें की रिटर्न नहीं दाखिल करने और सही-सही टैक्स का भुगतान नहीं करने को लेकर ये कारवाई की गई।
प्रमंडलीय राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) केके सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया है की इन लोगों को सही-सही टैक्स का भुकतान नहीं किया हैं। जिसके कारण इनपर एक्शन लिया गया हैं। टीम ने कितना सामान जब्त किया है, इसकी डिटेल्स जल्द सामने आएगी।
औरंगाबाद, नवादा, सासाराम, गया समेत 6 शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी?
औरंगाबाद के सत्यम मशीनरीज स्टोर्स में वाणिज्य कर विभाग ने छापेमारी की।
भभुआ के शिवम मशीनरी में वाणिज्य कर विभाग ने छापेमारी की।
जहानाबाद के जी टोटल रिटेल प्राइवेट लिमिटेड में वाणिज्य कर विभाग ने छापेमारी की।
गया शहर के टेकारी रोड स्थित मगध मशीनरी स्टोर में वाणिज्य कर विभाग ने छापेमारी की।
नवादा के केसरी प्लास्टिक और सासाराम के कौशल स्टील नामक प्रतिष्ठान में तलाशी ली गई।

0 comments:
Post a Comment