गया, राजगीर, नालंदा में घूमने के लिए रेंट पर मिलेगी बाइक

न्यूज डेस्क: बिहार के गया, राजगीर, नालंदा में घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार पर्यटन विभाग  गया, राजगीर, नालंदा के पर्यटकों को आस-पास घूमने में परेशानी ना हो इसके लिए रेंट पर बाइक उपलब्ध कराएगी।

खबर के अनुसार बिहार के गया, राजगीर, नालंदा में देश-विदेशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या हर साल बढ़ रही है। इसे देखते हुए बिहार पर्यटन विभाग ने रेंट पर बाइक उपलब्ध कराने की योजना बनाई हैं। इससे पर्यटकों को घूमने में आसानी होगी।

आपको बता दें की बिहार पर्यटन विभाग द्वारा रेंट पर दी जानें वाली बाइक में जीपीएस लगा होगा। साथ ही साथ लोकल थानों में बाइक का पूरा डिटेल मौजूद रहेगी। यह बाइक 24 घंटे के लिए रेंट पर दिया जायेगा। इसके बाद पर्यटकों को बाइक जमा करनी होगी।

मिली जानकारी के अनुसार पर्यटक ऑनलाइन के द्वारा बाइक बुक कर सकते हैं। साथ ही साथ ऑनलाइन बाइक का रेंट भी जमा कर सकते हैं। आपको बता दें की दिसंबर महीने से गया, राजगीर, नालंदा में ये सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment