भागलपुर में 8 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, मिलेगी नौकरी

न्यूज डेस्क: बिहार के भागलपुर से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भगलपुर में 8 सितंबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। जो युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं वो इस रोजगार मेला में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

खबर के अनुसार श्रम संसाधन विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय सह माडल कैरियर सेंटर, भागलपुर की ओर से इस मेला का आयोजन किया जायेगा। आयोजित कैंप में दो कंपनियों में साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा।

युवा श्रम संसाधन विभाग अवर प्रादेशिक नियोजनालय सह माडल कैरियर सेंटर भागलपुर में 8 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

आपको बता दें की इस भर्ती के संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं। साथ ही साथ नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से इस जॉब कैम्प में उपस्थित होने को कहा गया हैं। बता दें की हैदराबाद की क्वेस कार्प व अथर इनर्जी के द्वारा यहां जॉब कैंप लगाया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment