आपको बता दें की आज बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ साथ वज्रपात होने की संभावना हैं। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि ख़राब मौसम के दौरान घरों से बाहर ना निकले और बारिश के वक्त पेड़ के नीचे छिपने से बचें।
खबर के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधुबनी, वैशाली और शिवहर में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थान पर वज्रपात होने के भी आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इन 14 जिलों के अलावे बिहार के अन्य 24 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं। वहीं एक दो स्थान पर आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना हैं।

0 comments:
Post a Comment