आपको बता दें की अंकुरित चना और मूंग में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता हैं। साथ ही साथ इसमें फाइबर, पोटैशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी 6 आदि भी मौजूद होते हैं। जो इंसान के हेल्थ के लिए लाभकारी माने जाते हैं।
अंकुरित चना और मूंग खाने से दूर रहेगी ये बीमारियां?
1 .अंकुरित मूंग में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो कि आपके पाचन के लिए बेहतरीन होता है। इससे पाचन शक्ति बेहतर होती हैं।
2 .अंकुरित मूंग में मौजूद मेटाबॉलिज्म बूस्टिंग इंजाइम खाने के ब्रेक डाउन में मदद करता है। इससे इंसान के शरीर को फायदा होता हैं।
3 .अंकुरित चना और मूंगदाल में मौजूद विटामिन ये आंखों के लिए अच्छा माना जाता हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता हैं।
4 .अंकुरित मूंगऔर चना में विटामिन सी भी होता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं। इससे इंसान की सेहत अच्छी रहती हैं।
5 .आपको बता दे गैस और एसिडिटी की समस्या को दूर करने में अंकुरित चना काफी लाभकारी माना जाता हैं। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment