एक रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार के थाने में आये दिन ऐसे केस आते हैं जिसमे जमीन दलाल पैसे लेकर लोगों को जमीन नहीं दिलाते हैं। इसलिए अगर आप जमीन खरीदने के लिए पैसों की लेन-देन कर रहे हैं तो आप क़ानूनी तरिके से करें, इससे आपके साथ धोखा नहीं होगा।
पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जमीन लेते समय पैसे की लेन-देन कैसे करें?
1 .जमीन लेते समय आप सबसे पहले अपने नजदीक के सिविल कोर्ट में जा कर एक हजार के स्टाम्प पेपर पर जमीन का एग्रीमेंट कराये।
2 .एग्रीमेंट पेपर पर जमीन की पूरी डिटेल्स के साथ बेचने वाला और खरीदने वाला अपनी पूरी जानकारी अंकित करें। साथ ही साथ इसपर एक गवाह का भी सिग्नेचर लें।
3 .जब जमीन का एग्रीमेंट हो जाये, इसके बाद ही आप पैसा दें।
4 .आप जमीन के लिए पैसा दे रहे हैं तो चेक या फिर ऑनलाइन के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करें।
5 .जमीन खरीदने के लिए आप कैस पैसा देने से बचें।

0 comments:
Post a Comment