दिवाली और छठ पर पटना, भागलपुर, गया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली: दिवाली और छठ पर ट्रेनों में भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली से बिहार के पटना, भागलपुर और गया के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। 

आपको बता दें की इस ट्रेन के संचालन होने से बिहार के साथ साथ उत्तर प्रदेश के लोगों को भी फायदा होगा। क्यों की ये स्पेशल ट्रेन प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, पटना, भागलपुर, आदि स्टेशनों से होते हुए चलेगी।

इन ट्रेनों का होगा परिचालन।

ट्रेन नंबर 01678/01677 : नई दिल्ली-गया पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को नई दिल्ली से सुबह 8.10 बजे चलेगी और रात 12.30 बजे गया पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन गया से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को सुबह सात बजे चलेगी और रात 11.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 04066/04065 : दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन दिल्ली से 17, 19, 21, 23, 25, 27 व 29 अक्टूबर को रात 11.10 बजे चलेगी और अपराह्न 3.45 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन पटना से 18, 20, 22, 24, 26, 28 व 30 अक्टूबर को 5.45 बजे चलेगी और सुबह 10.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 04002/04001 : आनंद विहार-भागलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से 29 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रात 7.05 बजे चलेगी और शाम छह बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन भागलपुर से रात 7.45 बजे चलेगी और शाम 6.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment