यूपी के अमेठी से जल्द उठेगी फ्लाइट, बनेगा एयरपोर्ट

न्यूज डेस्क: यूपी के अमेठी में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के अमेठी से जल्द ही विमान का संचालन शुरू किया जायेगा।  रेल और बस के साथ अमेठी से दिल्ली के लिए हवाई सेवा भी शुरू होगी।

खबर के अनुसार अमेठी के फुरसतगंज एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए 12 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पैसे से एयरपोर्ट को विमान संचालन के लिए विकसित किया जायेगा। इस एयरपोर्ट से 91 सीट की क्षमता वाली विमान उड़ान भरेगी।

आपको बता दें की अमेठी में एयर सेवा बहाल करने को लेकर अमेठी के सांसद स्मृति ईरानी ने 26 जुलाई 2019 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मंत्री हरदीप पुरी को एक पत्र लिखा था। अब अमेठी में एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी चल रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अमेठी के फुरसतगंज एयरपोर्ट के विकास पर सरकार के द्वारा 12 करोड़ 30 लाख 73 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे टर्मिनल बिल्डिंग, एयरपोर्ट सिस्टम, अग्निशमन, कार पार्किंग, यात्रियों के बैठने के लिए हाल आदि का निर्माण किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment