लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, समेत सभी जिलों के शिक्षको के लिए अच्छी खबर

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर, समेत सभी जिलों के शिक्षको के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद ने आदेश जारी करते हुए कहा है की 2014 के बाद कार्यरत शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों की ग्रुप बीमा योजना बंद कर दी गई है। 

खबर के अनुसार परिषद के इस आदेश से शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों की वेतन से प्रतिमाह बीमा के लिए धनराशि की कटौती नहीं होगी। इससे इन लोगों को काफी फायदा होगा। हालांकि अभी तक का इनलोगों का धन एरियर के रूप में वापस करने का आदेश नहीं हुआ हैं।

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों से 87 रुपये, शिक्षणेतर कार्मिक से 41 रुपये और चतुर्थ श्रेणी कार्मिक के वेतन से 27 रुपये प्रतिमाह बीमा की किस्त की कटौती हो रही थी। लेकिन अब इसे बंद कर दिया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार इन कर्मियों के वेतन से कटौती नहीं होगी। परिषद के वित्त नियंत्रक रवींद्र कुमार मिश्र ने सभी जिलों के वित्त एवं लेखाधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है की 31 मार्च, 2014 के बाद बीमा किस्त कटौती बंद कर दें।

0 comments:

Post a Comment