खबर के अनुसार इससे पहले इस पटना-गया-डोभी सड़क को फोरलेन का बनाया जा रहा था। लेकिन अब सड़क के दोनों तरफ सर्विस लेन बनाने का फैसला किया गया हैं। इसके लिए एक सौ करोड़ रुपये अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की गयी है।
बता दें की इस सड़क के दोनों तरफ सर्विस लेन बनाने की शुरूआत करीब 15 किमी लंबाई में गया जिले के दोमुहान से डोभी तक की गयी हैं। इसे बढ़ाकर जहानाबाद तक किया जायेगा। वहीं जमीन अधिग्रहण की समस्या के कारण जहानाबाद से पटना तक इस सर्विस लेन का निर्माण नहीं हाे सकेगा।
हालांकि बाद में जहानाबाद से पटना तक भी सर्विस लेन बनाया जायेगा। इस साल के अंत तक पटना-गया-डोभी सड़क बनने का अनुमान हैं। इस सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही हैं। ताकि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण किया जा सके।

0 comments:
Post a Comment