पटना, पूर्णिया, नालंदा समेत सभी जिलों के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

न्यूज डेस्क: पटना, पूर्णिया, नालंदा समेत सभी जिलों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार नीतीश सरकार ने सभी कार्यालयों में कर्मियों के आने-जाने और खाने का समय तय कर दिया गया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा अधिसूचना भी जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के सभी विभाग और अधीनस्थ कार्यालयों में  सभी कर्मियों की हाजिरी बॉयोमेट्रिक के माध्यम से लगेगी। साथ ही साथ सभी स्तर के कर्मियों को समय पर ऑफिस आना होगा और लंच भी समय पर ही करना होगा। अब कोई भी कर्मचारी समय से पहले ऑफिस से बाहर नहीं जा सकते हैं। इसको लेकर सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं।

पटना, पूर्णिया, नालंदा समेत सभी जिलों के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर?

==> जिन कार्यालय और विभागों में सप्ताह में पांच दिन काम होता हैं। वहां कर्मचारियों को साढ़े नौ बजे आना होगा और शाम 6 बजे जाने का समय होगा। जबकि महिलाएं पांच बजे जा सकती हैं। वहीं लंच का समय दोपहर एक से दो बजे तक होगा।

==> जिन कार्यालयों में सप्ताह में छह दिन काम होता हैं। वहां कर्मचारियों को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक काम करना होगा। वहीं लंच का समय दोपहर 1:30 से 2:00 तक होगा। हालांकि नवंबर से फरवरी महीने तक ऑफिस का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा। 

0 comments:

Post a Comment