गोरखपुर में पेप्सिको लगाएगी फैक्ट्री, जमीन हुआ आवंटित

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी वरुन बेवरेजेस लिमिटेड की ओर से गोरखपुर में फैक्ट्री लगाई जाएगी इसको लेकर पेप्सिको को जमीन का आवंटन कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने कंपनी को दो दिनों के अंदर 43.81 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई हैं। कंपनी ने इस जमीन के बदले  83.51 करोड़ रुपये दिए हैं। जल्द ही इस जमीन पर प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 

आपको बता दें की पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी वरुन बेवरेजेस लिमिटेड की ओर से यहां एक हजार 71 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। अच्छी बात यह है की पूरे देश में पेप्सिको ब्रांड के बिक्री एवं वितरण का अधिकार इसी कंपनी के पास है। 

गोरखपुर में इस कंपनी की फैक्ट्री लगने से करीब 1500 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। साथ ही साथ इससे उत्तर प्रदेश के विकास में भी तेजी आएगी। गोरखपुर में पेप्सिको बड़े स्तर पर निवेश की तैयारी में हैं। जिससे यहां के लोगों को काफी फायदा होगा।

0 comments:

Post a Comment