लखनऊ, इटावा, कानपुर से लेकर आगरा, बांदा, मऊ तक बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में मानसून का सिस्टम पूरी तरह से एक्टिव हो गया हैं। जिसके कारण अगले दो दोनों तक लखनऊ, इटावा, कानपुर से लेकर आगरा, बांदा, मऊ तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं तथा लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई हैं। 

खबर के अनुसार पिछले दो दिनों से राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही हैं। वहीं शुक्रवार यानि की 23 सितंबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी तो वहीं कुछ जिलों में तेज बारिश भी हो सकती हैं। 

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में आज यानी की शुक्रवार को भी तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी। कुछ इलाकों में बारिश के साथ साथ वज्रपात होने की भी संभावना हैं। ऐसे में खराब मौसम के दौरान घर से बाहर ना निकले।

इन जिलों में बारिश के आसार। 

लखनऊ, बाराबंकी, कानपूर, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरियां, गोरखपुर, कुशीनगर, चित्रकूट, कौशांबी,  सोनभद्र, रायबरेली, अंबेडकर नगर, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललीतपुर, आगरा, बांदा, मऊ, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़,अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मिर्जापुर, चंदौली, उन्नाव।

0 comments:

Post a Comment