खबर के अनुसार गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्ती कार्य की समीक्षा की, इस दौरान उन्होंने भूमि विवाद की समस्या को खत्म करने पर सबसे ज्यादा जोड़ दिया।
सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को भूमि सर्वे के काम में तेजी लाने को कहा। साथ ही साथ भूमि विवाद को खत्म करने के लिए लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत भूमि संबंधित लंबित मामलों को तेजी से निपटारा करने के निर्देश दिए।
सीएम ने कहा की भूमि विवाद को समाप्त करने के लिए सप्ताह में एक दिन अंचलाधिकारी और थानेदार, 15 दिनों में एक दिन अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा महीने में एक दिन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लोगों के साथ बैठक करें और जो गड़बड़ी करते हुए पाए जाते हैं उन पर कार्रवाई करें।

0 comments:
Post a Comment