पटना, भागलपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर समेत सभी जिलों में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए पटना, भागलपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर समेत सभी जिलों में पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार बिहार के सभी जिलों में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द करने का फैसला किया गया हैं। सिर्फ विशेष परिस्थिति में किसी को छुट्टी दी जा सकती हैं।

बता दें की इस सन्दर्भ में जिलों के एसएसपी व एसपी के साथ सभी पुलिस इकाइयों को दिशा निर्देश जारी किया गया हैं ताकि इसका पालन किया जा सके। एडीजी विधि-व्यवस्था संजय सिंह ने गुरुवार को अवकाश पर रोक लगाए जानें को लेकर आदेश जारी किया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 26 सितंबर से बिहार के सभी जिलों में नवरात्रि शुरू हो जाएगी और यह त्यौहार 10 दिनों तक चलेगी। हालांकि पुलिस मुख्यालय ने इस बार 16 दिनों के लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों के अवकाश पर रोक लगाई है।

0 comments:

Post a Comment