खबर के अनुसार योगी सरकार ने फैसला किया हैं की 60 प्रतिशत से कम बारिश वाले जिलों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सरसों की तोरिया प्रजाति का बीज मुफ्त में दिया जायेगा। इससे किसान अपनी खाली खेत में इस फसल को लगा सकेंगे।
आपको बता दें की किसानों की सहायता के लिए सरकार ने दो किलोग्राम तोरिया बीज के पैकेट तैयार कराए हैं। विशेष कार्यक्रम के तहत तोरिया बीज का वितरण डीबीटी प्रक्रिया से मुक्त किया जायेगा। किसान सितंबर महीने में ही इस फसल को लगा सकेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार जिलों में 75 प्रतिशत सामान्य जाति व 25 प्रतिशत अनुसूचित व अनुसूचित जनजाति तथा 30 प्रतिशत महिला किसानों को मुफ्त में बीज दिया जायेगा। इससे राज्य के किसानों को औसतन आठ हजार रुपये प्रति हेक्टेयर लाभ मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment