खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के युवाओं का कौशल निखारने के लिए योगी सरकार ने कौशल विकास यूनिवर्सिटी बनाने का फैसला किया हैं। इस यूनिवर्सिटी को बनाने के लिए वाराणसी में बहुत जल्द जमीन का अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू किया जायेगा।
आपको बता दें की उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां कौशल विकास यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। इस यूनिवर्सिटी में युवाओं को कई तरह के स्किल खिलाये जाएंगे। इससे उन्हें रोजगार तलाश करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया है की अगले छह माह में कौशल विकास यूनिवर्सिटी के लिए भूमि का चयन कर लिया जायेगा। इसके बाद भूमि का अधिग्रहण किया जायेगा और यहां देश का पहला कौशल विकास यूनिवर्सिटी बनाया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment