खबर के अनुसार पटना के कई मुहल्लों और गलियों में बरसात का पानी जमा हुआ हैं जिससे डेंगू मच्छर जन्म ले रहे हैं। हालांकि डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए पटना नगर निगम अलर्ट हो गया है और इसको लेकर कई तरह की तैयारी की जा रही हैं।
आपको बता दें की नगर निगम ने पटना के प्रत्येक वार्ड में सुचारू रुप से फागिंग करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर चूना-पाउडर एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को सावधानी बरतने तथा मच्छरों से दूर रहने की सलाह दे रही हैं।
पटना में तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, जानें डेंगू के लक्षण?
डेंगू होने पर इंसान को सबसे पहले तेज बुखार व सिरदर्द की समस्या होती हैं। साथ ही साथ जोड़ों में दर्द व अत्यधिक थकान की समस्या बनी रहती हैं।
आंखों व मांसपेशियों में दर्द , जी मिचलाना, लगातार उल्टी होना जैसी समस्या भी होती हैं। वहीं शरीर पर लाल निशान भी बन जाते हैं।

0 comments:
Post a Comment