सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज समेत 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने बिहार के सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज समेत 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी किया हैं तथा लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। 

खबर के अनुसार मानसून ट्रफ अमृतसर, अंबाला, बरेली, आजमगढ़, छपरा, मालदह, उत्तरी बांग्लादेश, असम होते हुए नागालैंड की ओर से गुजर रही हैं। जिसके कारण बिहार के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज और मध्यम बारिश हो सकती हैं।

आपको बता दें की आज बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया व किशनगंज जिले में भारी वर्षा होने की संभावना हैं। जबकि उत्तरी और दक्षिण पूर्वी भागों के 18 जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दक्षिण बिहार की तुलना में सीमांचल इलाकों में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। कुछ इलाकों में आज भी वज्रपात होने के आसार हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान घर से बाहर बिल्कुल ना निकले।

0 comments:

Post a Comment