पटना में बनेगा फोरलेन एलिवेटेड रोड, समस्तीपुर, नालंदा, बरौनी जाना आसान

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारतमाला परियोजना-2 के तहत पटना में अनिसाबाद से दीदारगंज तक फोरलेन एलिवेटेड रोड बनाया जायेगा। इस सड़क के निर्माण होने से समस्तीपुर, नालंदा, बरौनी, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर जाना आसान हो जायेगा।

खबर के अनुसार इस नयी सड़क के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा। इससे कई जिलों के लोगों का आवागवन सुगम होगा।

आपको बता दें की पटना के अनिसाबाद से दीदारगंज तक करीब 14 किमी लंबाई में फोरलेन एलिवेटेड सड़क बनने से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बरौनी आने-जाने वाले वाहनों को फायदा होगा और इन्हे जाम की समस्या का सामना करना नहीं पड़ेगा।

वहीं इस नई सड़क से औरंगाबाद और विक्रम की तरफ के वाहनों को अनिसाबाद और दीदारगंज से होकर मोकामा और नालंदा जाना भी बेहद आसान हो जायेगा। बता दें की डीपीआर तैयार होने के बाद जल्द ही इस सड़क का निर्माण किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment